दही और प्याज मिलाकर खाने से कई बीमारियां होने का खतरा, ये चीजें भी ना खाएं

दही और प्याज मिलाकर खाने से कई बीमारियां होने का खतरा, ये चीजें भी ना खाएं

सेहतराग टीम

खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। वहीं पौष्टिक आहार रोजाना लोग लेते हैं। तभी उनकी सेहत बनी रहती है। इसके अलावा खाने-पीने के शौकीन लोग रोज अलग-अलग चीजें खाना पंसद करते हैं। रोजाना अलग-अलग तरीके का एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। उन्हीं एक्सपेरिमेंट में सुनने को मिलता है कि कई लोग दही के साथ प्याज का सेवन करते हैं। ये भोजन अगर आप भी कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है।

पढ़ें- सारे स्‍ट्रीटफूड नुकसानदेह ही नहीं होते, इनका सेवन तो बनता है

दही और प्याज खाने से कई बीमारियां संभव

दही और प्याज को मिलाकर अगर आप खा रहे हैं तो जान लें कि इसका असर आपके शरीर पर पड़ने वाला है। यह आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंचाएगा। क्योंकि ये दोने अलग-अलग तासीर के होते हैं। दोनों के एकसाथ मिलाकर खाने से हमें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसे खाने से हमें दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। इसलिए अगर आप इन दोनों चीजों को अभी तक एक साथ खा रहे थे तो तुरंत छोड़ दें। 

दही के साथ इन चीजों को भी कभी ना खाएं

तली-भुनी चीजें

आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है। 

मछली और दही

मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। 

उड़द की दाल

दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। 

दूध और दही

दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है।

आम और दही

आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं। दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।

 

इसे भी पढ़ें-

बाहर निकलते पेट को अंदर करेगा ये देशी काढ़ा

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।